E-Ganna UP Parchi App | Cane UP Calendar: गन्ना पर्ची कैसे देखें
top of page

E-Ganna UP Parchi App | Cane UP Calendar: गन्ना पर्ची कैसे देखें

उत्तर प्रदेश सरकार ने गन्ना किसानों की सुविधा के लिए ई-गन्ना यूपी ऐप (E-Ganna Cane UP) लॉन्च किया है। इस ऐप के माध्यम से किसान अपने मोबाइल पर ही गन्ना पर्ची कैलेंडर देख सकते हैं। इसके अलावा, किसान पिछले सालों के गन्ना सप्लाई की जानकारी भी ले सकते हैं

E-Ganna UP Parchi App से अपनी गन्ना पर्ची कैलेंडर आसानी से देखें। Cane UP Portal पर गन्ना पर्ची कैसे निकालें, इसके बारे में सभी जानकारी यहां देखें और आपको किस प्रकार की सहायता मिलेगी।

E-Ganna UP Parchi App क्या है?

E-Ganna UP Parchi App उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा गन्ना किसानों के लिए लॉन्च किया गया एक मोबाइल ऐप है। इस ऐप के माध्यम से किसान अपने मोबाइल पर ही गन्ना पर्ची कैलेंडर देख सकते हैं। इसके अलावा, किसान पिछले सालों के गन्ना सप्लाई की जानकारी भी ले सकते हैं।

E-Ganna UP Parchi App के मुख्य features निम्नलिखित हैं:

  • गन्ना पर्ची कैलेंडर

  • पिछले सालों के गन्ना सप्लाई की जानकारी

  • गन्ना क्रय केंद्र की जानकारी

  • गन्ना आपूर्ति की तारीख और मात्रा

  • ऐप का उपयोग करना आसान है

E-Ganna UP Parchi App कैसे डाउनलोड करें?

E-Ganna UP Parchi App को डाउनलोड करने के लिए, निम्नलिखित चरणों का पालन करें:

  1. अपने स्मार्टफोन में Google Play Store खोलें।

  2. "E-Ganna UP Parchi App" खोजें।

  3. ऐप के आइकन पर क्लिक करें।

  4. "इंस्टॉल" बटन पर क्लिक करें।

  5. ऐप डाउनलोड होने के बाद, "खोलें" बटन पर क्लिक करें।

E-Ganna UP Parchi App का उपयोग कैसे करें?

E-Ganna UP Parchi App का उपयोग करने के लिए, निम्नलिखित चरणों का पालन करें

 

यदि आपके पास UGC कोड है, तो इसे दर्ज करें और "Add" बटन पर क्लिक करें।यदि आपका UGC कोड सही है, तो आपकी पर्ची की जानकारी दिखाई देगी।

अगर आपके पास UGC कोड नहीं है, तो आप अपने जिले और चीनी मिल को चुनकर भी अपना खाता जोड़ सकते हैं। नीचे दिए गए कदमों का पालन करें:
  1. जिला चयन करें: अपने क्षेत्र का जिला चुनें।

  2. फैक्ट्री चयन करें: जिला के भीतर उपलब्ध फैक्ट्री का चयन करें।

  3. Search by name पर क्लिक करें: अगर आपके पास खाता नंबर नहीं है, तो आप "Search by name" पर क्लिक करें।

  4. गाँव और किसान का नाम चयन करें: आपके गाँव का चयन करें और अपना नाम खोजें।

  5. Conform करें: आपका नाम मिलने पर "Conform" बटन पर क्लिक करें ताकि आपका खाता जुड़ा जा सके।

आपके अकाउंट की सभी जानकारी जैसे गणना पर्ची, कैलेंडर सर्वे, जनरल कोटा, गन्ना सप्लाई, और पेमेंट इसके बाद आपके खाते में उपलब्ध होगी।


Benefits

  • किसानों को गन्ना पर्ची, बेसिक कोटे की जानकारी के लिए पक्का कैलेंडर दिया जाता है।

  • अगर कैलेंडर खो जाए या नष्ट हो जाए तो किसानों को परेशानी उठानी होती है।

  • किसानों को इस समस्या से निजात दिलाने के लिए इंटरनेट की सुविधाओं से जोड़ा जा रहा है।

  • पहले भी किसानों को पर्ची की जानकारी विभाग की वेबसाइट से मिल जाती थी।

  • लेकिन अब किसानों के लिए विभाग ने E-Ganna Cane UP app गन्ना एप शुरू किया है।


E-Ganna UP Online App | Cane up in | गन्ना पर्ची कलेंडर कैसे देखे
  • हालांकि पहले से भी गन्ना विभाग ने अपनी वेबसाइट पर किसानों को जारी होने वाली पर्ची से जुड़ी जानकारी दे रखी है।

  • eGanna cane UP App या www.caneup.in से किसान अपने पिछले सालों की गन्ना आपूर्ति की पूरी जानकारी भी एप और वैबसाइट पर मिल जाएगी।

  • किसानों का पूरा कैलेंडर उनके मोबाइल में कैद होगा।

  • किसान को केवल उनके सट्टे से जुड़ी जानकारी ही दी जाएगी।

  • भुगतान के संबंध में कोई जानकारी किसानों को नहीं दी जाएगी। इस एप को मोबाइल में प्ले स्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है।

  • डाउनलोड होने के बाद किसान अपने जिले व चीनी मिल को चयनित करके अपने नाम से कोई भी जानकारी ले सकते हैं।


  • किसानों को एप संबंधी जानकारी देने के लिए टोल फ्री नंबर 18001213203 भी शुरू किया गया है।

  • गन्ना पर्ची के बारे में कोई जानकारी लेने के लिए किसान टोल फ्री नंबर 18001035823 नंबर पर भी फोन कर सकते हैं।





bottom of page